आग से वनों की सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता वर्ष 2026 कार्यशाला का आयोजन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – आज आग से वनों की सुरक्षा एवं तेंदूपत्ता वर्ष 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगा राम मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दिलीप पेद्दी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रवीण बारसे एवं पार्षद श्री रमेश कर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में वनों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान, उसकी रोकथाम के उपायों तथा तेंदूपत्ता वर्ष 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों एवं वन समितियों से अपील की कि वे वनों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु सतर्क रहें।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वनों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं समितियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज