सुकमा में जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में चल रहे जनगणना कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत बंडा में औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक दौरे से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ी और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होती नजर आई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिर्फ औपचारिक समीक्षा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि पर्यवेक्षक के साथ गांव में घर-घर पहुंचकर जनगणना प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही श्रीमती हड़मे माड़वी और मड़कम सुक्की के घर जाकर जनगणना के 33 बिंदुओं पर जानकारी ली और मकान नंबर, मुखिया का नाम, आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी स्वयं भरकर पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत संदेश दिया।
कलेक्टर अमित कुमार ने इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी हकीकत को गंभीरता से परखा और अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर की इस पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भरोसा और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन की सक्रियता से बढ़ा भरोसा, जमीनी हकीकत से जुड़ रहा तंत्र

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज