आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब एवं मोटर सायकल स्कुटी) जप्त

राजधानी से जनता तक / बेमेतरा, 07 मई 2026:– पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 06 मई 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरबीजा का अजय भारती एवं करन काठले अपने मोटर सायकल (स्कुटी) क्रमांक सीजी 25 आर 4137 में अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए अवैध रूप से शराब रखकर कोदवा से देवरबीजा की ओर परिवहन कर ले जा रहा है कि सूचना के अधार पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर बीजली आफिस के पास, बेमेतरा दुर्ग मेन रोड, ग्राम देवरबीजा में अवैध रूप से शराब ले जाते पकड़ा गया।

जिसमें चौकी देवरबीजा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. अजय भारती पिता स्व. सुरेन्द्र भारती उम्र 23 वर्ष, 02. करन काठले पिता चंपालाल काठले उम्र 21 वर्ष, दोनो निवासी आबादी पारा देवरबीजा, चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब (6,300ml) किमती 4,200/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल (स्कुटी) क्रमांक सीजी 25 आर 4137 कीमती करीबन 80,000/- रूपये, कुल जुमला 84,200/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, छोटूराम टेम्बुकर , सबित गोयल, प्रदीप ठाकुर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज