एनकॉर्ड की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, नशे के खिलाफ जनजागरूकता और सख्ती पर जोर

 

स्कूल-कॉलेजों के आसपास ड्रग मुक्त क्षेत्र बनाने की तैयारी

खैरागढ़ ।  जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण एवं नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर नार्को कोऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड) जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध समन्वित अभियान चलाने, ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई तेज करने तथा युवाओं को जागरूक करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिले के चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने तथा नशामुक्ति केन्द्रों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग को मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से नारकोटिक्स दवाइयों के विक्रय और उपयोग की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा ताकि दवाइयों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

बैठक में भारतमाता वाहिनी दल के पुनर्गठन एवं विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सुशासन तिहार के अंतर्गत जिलेभर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने, युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा समाज की सहभागिता से नशामुक्त वातावरण तैयार करने पर बल दिया गया।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज