ओलेर पंचायत में 6 परिवारों की घर वापसी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित ओलेर पंचायत के सीतापाल में आज 6 परिवारों ने ईसाई धर्म त्यागकर अपनी परंपरागत आस्था में घर वापसी की है। यह घर वापसी बीते 6 वर्षों से ईसाई धर्म अपना चुके मुकेश करटामी सहित 6 परिवारों द्वारा की गई है।

 

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री हूंगाराम मरकाम के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

कार्यक्रम के दौरान पेरमा पुजारी, सर्पंच कुरती कश्यप, उपसरपंच रघुनाथ, रामा मरकाम, हांदाराम पोडियाम, लंयकन, जनपद सदस्य बुदूराम, तथा करटाम परिवार के हडमा राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

घर वापसी कर रहे परिवारों का स्वागत जात, पीला चावल (अक्षित), लाली से तिलक लगाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। ग्रामीणों ने इसे सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

स्थानीय नेतृत्व के अनुसार, आने वाले समय में भी समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज