मांठ में डीजे पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या

राजधानी से जनता तक खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माठ में होली कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करने की बात को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गई।

आरोप है कि इसी दौरान  हीरा बाई पटेल तथा दो नाबालिग लड़कों ने मिलकर मोहित धीवर (20 वर्ष) पर चाकू और हंसिये से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना में बीच-बचाव करने आए देवा वर्मा (20 वर्ष) और कमलनारायण यादव (22 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने महिला आरोपी और दोनों विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले में हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है,

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज