नक्सल प्रभावित अन्दूमपाल में पुलिस की जनचौपाल, ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियम और नए कानूनों की दी जानकारी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम अन्दूमपाल में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पटेल, पुजारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही ऑनलाइन ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा देश में लागू नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख जानकारियां भी साझा की गईं, ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं से परिचित हो सकें।

बैठक में पुलिस ने विशेष रूप से ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार करता है, युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करता है या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को और अधिक मजबूती मिल सकती है।

बैठक के अंत में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखने तथा गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने का भरोसा दिलाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज