सुकमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें संस्करण के प्रसारण के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बूथ क्रमांक-125 में विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के संदेशों को युवाओं तक पहुंचाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “JOIN BJYM 2026” सदस्यता अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं को सकारात्मक सोच और जनसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। हमें अपने बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।” कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदोरिया, हुंगा राम मरकाम, प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी, जिला सहप्रभारी संजय साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, पार्वती प्रधानी, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव डॉक्टर जितेंद्र सिंह बघेल नवीन दांदडें सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे ने किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने JOIN BJYM 2026 सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
पोस्टर न्यूज़ (हेडलाइन)
मन की बात के बाद युवाओं में जोश
BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र
JOIN BJYM 2026 को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान • सुकमा के बूथ क्रमांक-125 में युवा संवाद कार्यक्रम • बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






