करियादामा चौक में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

गिरीश देवांगन सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी के योगदान को किया याद

राजधानी से जनता तक/खरोरा करियादामा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर करियादामा चौक में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Girish Dewangan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए गिरीश देवांगन ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति की जो नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व स्तर पर आईटी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर महिलाओं और युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक कार्य भी राजीव गांधी ने किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के सबसे बड़े हितैषी थे। उन्होंने मतदान की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर देश के युवाओं को राजनीति और लोकतंत्र से सीधे जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज का तकनीकी रूप से सशक्त युवा वर्ग राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

जिला महामंत्री नीतू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत थे। पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाज सेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गिलहरे, बबलू भाटिया, खूबी डहरिया, शशांक चन्द्राकर, कपिल नशीने, सुरेन्द्र गेंडे, प्रदीप मढ़रिया, सविता देवांगन, धनेशराम वर्मा, रामसनेही वर्मा, खूबराम वर्मा, ओंकार साहू, डहबार नायक, कल्लूराम वर्मा, भानुप्रताप भट्ट, रविन्द्र कुर्रे, अमित उइके, बैसाखू यदु, लेकेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, कपील नवरंगे, अरुण वर्मा, देवेन्द्र मानिकपुरी, संतोष गांगुली, उपसरपंच वेदप्रकाश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा, छबिला सेन, धनेन्द्र खरेले, राजेश देवांगन, मोहित भट्ट, राधेश्याम ध्रुव एवं सुमित ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज