कोरबा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप: सीएम समेत मंत्रियों का दल कोरबा में मौजूद है मौजूद, घटनास्थल पर ग्रामीणों में तनाव की स्थिति…

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा: कोरबा में दिन दहाड़े डबल मर्डर से जिले में दहशत का माहौल है, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है,एक तरफ जहां कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य तमाम मंत्री शहरी क्षेत्र में पहुंच रहे थे दूसरी ओर जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार दो लोगों की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई ही है, आरोपी द्वारा शासकीय बंदूक से गोलियां दागी गई है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, बीच सड़क में दिनदहाड़े हत्या से जिले में खलबली मच गई है… बता दे कि अभी मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी कोरबा में है जहां वे कलेक्ट्रेट में बैठक ले रहे है..बहरहाल विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज