जिला प्रमुख नवीन दांदडें
छिंदगढ़। क्षेत्र के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। कल दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा, जिसमें सभी ग्रामवासियों को विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा समस्त वार्ड पंच, उपसरपंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर की जानकारी दें, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सके।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



