गरियाबंद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही थाना देवभोग द्वारा डम्प कर रखे लावारिश 60 बोरी (लगभग 24 क्विंटल) अवैध धान, कीमती ₹74,400/- जप्त कर किया गया कार्यवाही 

राजधानी से जनता तक न्यूज/ देवभोग 

देवभोग -छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के दौरान अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शासन के नियमों के अनुसार धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से, निर्धारित खरीदी केंद्रों में एवं वैध दस्तावेजों के आधार पर की जाती है। इसके विपरीत धान का अवैध भंडारण, परिवहन या खरीद–फरोख्त दंडनीय श्रेणी का अपराध है।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा लगातार सघन गश्त, पेट्रोलिंग एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवभोग क्षेत्र में एक स्थान पर बड़ी मात्रा में धान डम्प कर लावारिश अवस्था में रखा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना देवभोग पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। जाँच करने पर वहाँ कुल 60 बोरी धान, प्रत्येक बोरी लगभग 40 किलो (कुल लगभग 24 क्विंटल) लावारिश अवस्था में रखा हुआ पाया गया। मौके पर कोई भी धान का स्वामित्व या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने वाला व्यक्ति उपस्थित नहीं था। प्रथम दृष्टया यह अवैध धान भंडारण का मामला पाए जाने पर थाना देवभोग द्वारा उक्त 60 बोरी (लगभग 24 क्विंटल) धान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹74,400/- (₹3,100 प्रति क्विंटल) आँकी गई है, को विधिवत पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त धान – 60 बोरी (लगभग 24 क्विंटल)

अनुमानित कीमत – ₹74,400/-

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज