छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ।

पुद्दुचेरी। छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबाॅल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक की टीम को 67-62 को परास्त किया। क्वार्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 56-44 अको से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संध में विवाद होने के कारण बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ टीम के चयन के लिए एड हॉक कमेटी बनाई है जो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम चयनीत कर विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भेजती है। छत्तीसगढ़ की इस टीम को भी बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कई वर्षों तक कप्तान रहे, वर्षो भारतीय रेल्वे टीम के कप्तान, भारतीय टीम के कोच, चयनकर्ता, खेलों इंडिया की टेलेंट आईडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य, बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की टेलेंट रिसर्च विंग के सदस्य एवं बास्केटबॉल खेल के लाईफटाईम अवार्ड ध्यान चंद अवार्ड से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चयनीत किया था। इस कमेटी में कोई भी स्थानीय सिलेक्टर नहीं थे। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के अच्छे खिलाड़ियों को चयनीत किया जिसके कारण वर्षों बाद ईस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व लीग मैचेस में छत्तीसगढ़ की टीम ने पिछले कई वर्षों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रही तमिलनाडु और कर्नाटक को परास्त किया था।
छतीसगढ की और से पुरी प्रतियोगिता में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आज सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की और दिव्या रंगारी ने सर्वाधिक 27 अंक,रूमी कोनवर 10 अंक अदिति कोडापे 9अंक, सोफी सिका ने 9 अंक, अंजनी ने 7 अंक अंजली कोडापे 3, नताशा प्रजापति 2 अंक बनाये।
इसके पहले क्वार्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की और से अंजनी एवं सोफी सिका ने 11-11 अंक, अदिति कोडापे ने 10 अंक, दिव्या रंगारी ने 9 अंक,अंजली कोडापे 7 अंक, टूर्नामेंट की वन आफ द बेस्ट शुटर में से एक रुमी कोनवर ने 6 अंक लगाये थे ।
फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला केरल से होगा।
छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान ( सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर) मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला)। सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव की सभी बालिकाएं दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत है । स्कूल ने इन्हें निःशुल्क एडमिशन दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज