जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल समापन, जिलेभर में 50 कार्यक्रम आयोजित

 

“सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा पर लाभार्थी संतृप्ति शिविर एवं स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन

खैरागढ़, । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक आयोजित 8 दिवसीय जनजातीय गरिमा उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम-जनमन अंतर्गत चयनित ग्रामों में कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रवाल के निर्देशानुसार क्लस्टर स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारत सरकार के आदि प्रसारण पोर्टल में दर्ज जानकारी के अनुसार जिले में “सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा पर आधारित कुल 50 इवेंट आयोजित किए गए। इनमें लाभार्थी संतृप्ति शिविर, आईईसी कैंपेन, जनसुनवाई एवं स्वास्थ्य शिविर शामिल रहे। आयोजित शिविरों के माध्यम से 136 आधार कार्ड, 109 आयुष्मान कार्ड, 402 सिकल सेल टेस्ट, 78 पीएम मातृवंदना योजना तथा 26 राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

दिनांक 20 मई 2026 को विभिन्न ग्रामों में ट्रांसेक्ट वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सहित विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ग्रामों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का अवलोकन किया। वहीं 21 मई से 23 मई 2026 तक पंचायत भवनों को आदि सेवा केंद्र के रूप में चिन्हित कर जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

जिले के दूरस्थ बैगा बसाहट क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित किया गया।

समापन अवसर पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने आदिवासी विकास विभाग एवं सभी संबंधित विभागों को जनजातीय गरिमा उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी जनजातीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज