जहरीले नाग के फनकार की आवाज़ से दहशत में लोग: जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

*राजधानी से जनता तक कोरबा| कोरबा जिले के बलगी क्षेत्र में आधी रात लगभग 10.30 बजे घर के बाहर भोजन के पश्चात टहल रहे लोग उस वक्त हक्के बक्के रह गए जब एक 5 फीट का जहरीला नाग रेंगता हुआ दिखाई दिया, जिसको भगाने का प्रयास भी किया गया पर वो तो फन फैला कर एक बंद पड़े नाली में जाकर बैठ गया फिर किसी की हिम्मत नहीं हुई उसके पकड़ कर जंगल तरफ छोड़ने का साथ ही उसको बचाने के उद्देश्य से और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेस्क्यु करवाना ही बेहतर समझा जिसके बाद वहां के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर कुछ घंटे बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य के साथ बलगी पहुंचे और टॉर्च के मदद से रेस्क्यु चालू किया, रात के समय सांप खतरा महसूस होने पर फन फैलाकर प्रहार करने लगा पर आखिरकार बड़ी सावधानी से रेस्क्यु कर उसे थैले में आखिकार डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का आभार व्यक्त किया फिर इसकी जानकारी कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को देकर उनके प्राकृतिक रहवास जंगल में रात्रि में ही छोड़ दिया गया।

 

जितेंद्र सारथी ने सभी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी आप के घरों में सांप घुस जाएं तो घबराएं नहीं बल्कि तत्काल 8817534455 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे ताकि सही समय पर सांप को रेस्क्यु कर उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा जा सके साथ ही सर्प दंश जैसी घटना को टाला जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज