पीएचसी गातापार को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण प्रदान किया गया है।

यह प्रमाण पत्र सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू एक व्यापक प्रणाली का हिस्सा है, जिसके तहत मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय बनाया जाता है।

यह प्रमाणन जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जैसे सरकारी संस्थानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।

 

 

गौरतलब है कि

 

पीएचसी गातापार, जिला केसीजी का दूसरा स्वास्थ्य केंद्र है जिसे यह सम्मान मिला है।

वहीं विकासखंड छुईखदान का यह पहला अस्पताल है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।

इससे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला जिले का पहला अस्पताल बना था जिसे यह प्रमाण प्राप्त हुआ था।

केंद्र सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक 50% से अधिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को इस प्रमाणन के दायरे में लाना है, और पीएचसी गातापार का चयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी मनीष बघेल सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम पीएचसी गातापार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज