जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। शिक्षक को नवागढ़ बीईओ कार्यालय तथा शिक्षिका को अकलतरा बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
घटना को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षकों से अनुशासन और आदर्श व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, ऐसे मामलों से शिक्षा व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






