राजधानी से जनता तक कोरबा। पीएमश्री सेजेस बालको नगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं भाजपा पार्षद दल के सचेतक सत्येंद्र दुबे का प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया जिसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शहीद अफजल खान एवं शहीद रमाशंकर पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष जितेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात इड्रेसना, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू थवाईत सहित बालको थाना के सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह, आरक्षक भोलाशरण यादव, मोहपालदास तथा विद्यालय के प्राचार्य नीलकंठ राठौर, प्रधानपाठक केसरलाल उश्यप सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
NCC कैडेट्स ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के NCC के छात्र-छात्राओं ने परेड के माध्यम से राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों के समक्ष देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। समारोह में विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा।कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता प्रभात भगत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




