राजधानी से जनता तक कोरबा। बालको पुलिस ने शहीद अफजल अहमद खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की। पुलिस टीम ने शहीद के परिवार का हालचाल जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान बालको पुलिस की ओर से परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने कहा कि शहीद अफजल अहमद खान का बलिदान सदैव सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




