झाखरपारा मंडल में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का हुआ भव्य आयोजन

भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने देशभक्ति के भाव से लहराया तिरंगा

 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

 

 

झाखरपारा -भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिला संगठन के मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी व सह-प्रभारी डॉ योगी राज माखन कश्यप की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन हेतु उनके मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल खिला ।

 

मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

 

तिरंगा यात्रा में जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम युवाओं एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजन को लेकर झाखरपारा मण्डल में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। भाजपा पदाधिकारियों ने अधिक-से-अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जिला उपाध्यक्ष गुरू नारायण तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को झाखरपारा मण्डल में भाजपाइयों ने घर-घर तिरंगा यात्रा का भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर,पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, आजादी के इस महोत्सव में पूरा अंचल राष्ट्र भक्ति में डूबा। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिरंगा यात्रा प्रभारी गुरूनारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पदुलोचन जगत, मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा, मंडल सह प्रभारी योगीराज माखन कश्यप, के नेतृत्व में भारत माता की जय का घोष किया, झाखरपारा से निकली बाइक रैली विभिन्न ग्रामों से भ्रमण करते हुए भारत माता की जयघोष के साथ भारी उत्साह से उसरी पानी में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शोभा चंद्र पात्र, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम यादव,योगनिता मांझी, मीना वैष्णव, सुनीता यादव, विनोद कुमार यादव,सनत कुमार मांझी, महेंद्र निधी, सदानंद यादव, दुष्यन्त कुमार पात्र,दुबराज यादव, सुरेन्द्र सोमवंशी, अरूण मरकाम, सहित अन्य सभी जेष्ठ, श्रेष्ठ ,व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्माननीय ग्रामीण जनता उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज