जिओ एयरफाइबर सेवा से उपभोक्ता परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

छिंदगढ़, जिला सुकमा | जिला सुकमा के ग्राम छिंदगढ़ में जिओ एयरफाइबर नेटवर्क की खराब सेवा को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राम निवासी रबिन्द्र हालदार ने अपने घरेलू इंटरनेट कनेक्शन में लगातार आ रही खराबी को लेकर 21 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त नेटवर्क की जिम्मेदारी हेमंत सिंह (मो. 7977442030) के पास है। शिकायत के बावजूद न तो कोई टेक्निशियन मौके पर पहुंचा और न ही कंपनी की ओर से किसी प्रकार की जानकारी या संपर्क किया गया।

इंटरनेट सेवा ठप, दैनिक कार्य प्रभावित

लगातार नेटवर्क बाधित रहने के कारण उपभोक्ता को अपने दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन कार्य, पढ़ाई और अन्य जरूरी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

कई बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं

रबिन्द्र हालदार ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे वे बेहद परेशान और निराश हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य जिओ एयरफाइबर उपभोक्ताओं में भी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी को उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर बेहतर सेवा प्रदान करनी चाहिए।

कड़ी चेतावनी

पीड़ित उपभोक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने जिओ एयरफाइबर उपकरणों को नष्ट करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी और उसके कर्मचारियों की होगी।

मांग

ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी से जल्द से जल्द तकनीकी टीम भेजकर समस्या का समाधान करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज