देवभोग में भाजपा के चार मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर

 

राजधानी से जनता तक / चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग-बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग में भारतीय जनता पार्टी के चार मंडलों देवभोग, झाखरपारा, गोहरापदर एवं कांदाडोंगर। की संयुक्त बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विधानसभा प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर देवभोग में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और गर्मजोशी भरे अभिनंदन के साथ उनका स्वागत कर पूरे आयोजन में उत्साह का संचार किया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए नेहरू निषाद ने कहा कि आने वाले समय में बिंद्रानवागढ़ में भाजपा विधायक निर्माण का लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही संभव होगा। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, बूथ सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क पर विशेष बल दिया।

 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महतारी वंदन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ हर कार्यकर्ता का सम्मान है और उसकी पूछ-परख होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की उपलब्धियों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएगा।

 

बैठक में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक माननीय डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संगठन मजबूती और जनता से जुड़ाव को भाजपा की आगामी सफलता की निर्णायक शक्ति बताया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशीष शर्मा भागीरथी मांझी कुंजबिहारी बेहरा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी पदुलोचन जगत जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके,मनीष सिन्हा,नूरमती मांझी श्रुती ध्रुवा,पंडरा माली समाज अध्यक्ष नीलकंठ बीसी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर,जनपद अध्यक्ष पदमलया निधि मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल भगवानों बेहरा भोजराम सिन्हा नवीन मांझी धनराज विश्वकर्मा,हलमन ध्रुवा,योगिराज माखन कश्यप,शोभाचंद्र पात्र नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,तानसिंह मांझी,प्रकाश कश्यप,बेनुराम नागेश,यशवंत ध्रुवा,सोभित ध्रुवा,दुष्यंत पात्र,दीपक सागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुधीर पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा बीएलए 1 चंद्रशेखर सोनवानी द्वारा किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज