स्वास्थ्य संवर्धन व समग्र ग्राम विकास पर पंचायत प्रतिनिधियों का अजगरबहार में प्रशिक्षण संपन्न

राजधानी से जनता तक कोरबा। विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य संवर्धन और समग्र ग्राम विकास विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को अजगरबहार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत कोरबा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सतरेंगा, अजगरबहार, कछार के सरपंच एवं पंच शामिल हुए। प्रत्येक पंचायत से सरपंच और पंचों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता, जल प्रबंधन तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पंचायतों की भूमिका को मजबूत बनाते हुए गांवों के समग्र विकास के लिए व्यवहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने अनुभव भी साझा किए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज