धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के विरोध में किसानों एवं कांग्रेस ब्लॉक कमेटी का जोरदार प्रदर्शन, 24 नवंबर को रानीबहाल में जुटी भारी भीड़

 

जिला प्रमुख – नवीन दांदडे

सुकमा – छिंदगढ़ ब्लॉक में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व समस्त किसान जनों ने आरोप लगाया है कि 15 नवंबर 2025 को रानीबहाल, कांजीपानी, बिरसठपाल, कोडरीपाल नेतानार और गुडरा धान खरीदी केन्द्रों का उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन आज तक एक भी बोरी धान की खरीदी शुरू नहीं हुई है।

किसानों की प्रमुख शिकायतें

 

खरीदी केंद्रों में बारदाना उपलब्ध नहीं है।

 

कोई जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहता।

 

किसान धान लेकर केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

 

मजबूरी में किसान कम दाम पर व्यापारियों को धान बेचने को विवश हैं।

 

 

आज हुआ विरोध प्रदर्शन

 

इन्हीं समस्याओं को लेकर 24 नवंबर 2025 को रानीबहाल खरीदी केंद्र में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात रहा।

इसी बीच तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया।

किसानों की चेतावनी

 

किसानों ने साफ कहा है कि यदि अब भी खरीदी शुरू नहीं की गई,

तो आगामी 10 दिनों के भीतर चक्का जाम किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि

 

राजूराम नाग – पूर्व जिला पंचायत सदस्य

 

धनसाय नेगी – जनपद सदस्य

 

सोमाराम बघेल – पूर्व सरपंच

 

गोण्डसाय नेगी – विधायक प्रतिनिधि

 

बामन पोडियामी – सरपंच

लखमा राम नाग – जनपद सदस्य

नाजीम खान – जनपद उपाध्यक्ष

महादेव पदामी – सरपंच

सुकरा बघेल – जनपद सदस्य

सोमो कवाली – नरपेचत (ग्राम प्रतिनिधि)

मिथलेश कुमार नाग – सरपंच संघ अध्यक्ष

समल राम पोडियामी – बीरसठपाल लेखन सरपंच

अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज