नक्सलवाद के अंधेरे को चीर रही विकास की रोशनी

दुब्बामरका में सरकारी योजनाओं की ‘दस्तक’

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन सुकमा उन क्षेत्रों तक भी विकास की रोशनी पहुँचा रहा है, जिन्हें कभी अगम्य और चुनौतीपूर्ण माना जाता था। कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में कोंटा विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुब्बामरका में भव्य जनजागरूकता अभियान सह शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, साथ ही ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रमाण भी बना।

एक ही छत के नीचे समाधान

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन द स्पॉट आवेदन एवं त्वरित समाधान की सुविधा प्रदान की गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में प्रक्रियागत देरी और दूरी जैसी बाधाएँ प्रभावी रूप से समाप्त हुईं।

‘तिरंगा भोजन’ से पोषण की नई समझ

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सत्र ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं को तिरंगा भोजन—विभिन्न रंगों के पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार—के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधान तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की उपयोगिता पर भी विस्तार से जागरूकता फैलाई गई। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 3 प्रकरण तैयार किए गए तथा 6 एफआरएस (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) पंजीयन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

विकास और शांति की नई बयार

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ जिले के अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुँचे। दुब्बामरका जैसे क्षेत्रों में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता यह दर्शाती है कि क्षेत्र में विकास और शांति की नई बयार बह रही है।”

स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश

दुर्गम अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने एवं समाज को नशे जैसी कुरीतियों से मुक्त करने के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक जीवनशैली का संदेश दिया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज