कोरबा जिले के नव पदस्थ थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक युवराज तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने स्पष्ट कर दिया हैं कि पुलिस लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास करेगी।
साथ ही क्षेत्र में नशे एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार लगाम कसने कार्य किया जाएगा, औद्योगिक नगर होने के कारण यातायात का दबाव अधिक रहता हैं जिसके अनुरूप कार्य किया जाएगा, साथ ही क्षेत्र के निगरानी गुंडा बदमाशों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर सभी अपना जीवन व्यापन करें, पुलिस नियम तोड़ने वालों को समझाइश देने के साथ ही कार्यवाही करने का भी काम करेगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




