CNCL टीम को कुमार बिश्वरंजन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

NCERT टीम ने किया रायपुर के उल्लास साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण, जिले के टीमवर्क की सराहना

राजधानी से जनता तक/रायपुर, 12 मार्च 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के अंतर्गत कार्यरत सेल फॉर नेशनल सेंटर फॉर लिटरेसी (CNCL), नई दिल्ली की टीम इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। टीम में डॉ. अजीत कुमार मोहत (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. मोनालिसा पॉल (कंसल्टेंट, NCERT), डॉ. दिव्या जैन (सीनियर कंसल्टेंट, NCERT) एवं श्री राजकुमार शामिल हैं।

टीम द्वारा 9, 10 एवं 11 मार्च 2026 को रायपुर जिले में संचालित उल्लास साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के तहत 9 मार्च को धरसींवा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा में संचालित केंद्र का अवलोकन किया गया। वहीं 10 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला फुण्डहर और शासकीय प्राथमिक शाला बरोदा में संचालित साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण कर नवसाक्षरों की प्रगति, शिक्षण व्यवस्था और स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण  कुमार बिश्वरंजन तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव हिमांशु भारती के साथ CNCL टीम ने विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में जिले में संचालित उल्लास कार्यक्रम की गतिविधियों तथा फील्ड विजिट के अनुभव साझा किए गए।

CNCL टीम ने रायपुर जिले में साक्षरता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और अधिकारियों, स्वयंसेवी शिक्षकों तथा टीम के समन्वित प्रयासों की सराहना की। टीम ने कहा कि जिले में बेहतर टीमवर्क के माध्यम से कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन ने टीम को जिले में संचालित साक्षरता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए।

दौरे के अंत में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर की ओर से CNCL टीम को श्री कुमार बिश्वरंजन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज