पुलिस महानिरीक्षक ने कोरबा में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक: संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित अपराध दर्ज करने के निर्देश 

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कोरबा दौरे पर रहे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा के मौजूदगी में सभागार में राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी के सा क्राइम मीटिंग का आयोजन किया।

क्राइम मीटिंग के दौरान आईजी ने जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराधों के नियंत्रण को लेकर विशेष जोर दिया, पुलिसिंग में बीट सिस्टम को सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजी ने चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में घटना के दिन ही त्वरित रूप से एफआईआर दर्ज करने के साथ ही त्वरित विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।

 

पुलिसिंग को बेहतर करने के उद्देश्य से अनुभव क्यूआर कोड थानों में लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से थाना में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोग कर कोड स्कैन कर पुलिस थाने में प्राप्त अनुभव एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।

अपराधियों की निगरानियों के लिए विशेष जोर देते हुए शहर में सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाने साथ ही ई चालान प्रणाली कोरबा में जल्दी लागू करने पर कार्य किया जा रहा है ताकि यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सरलता एवं त्वरित रूप से कार्यवाही की जा सके।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज