पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

राजधानी से जनता तक| कोरबा| बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा उर्वरक खाद और यूरिया की किल्लत को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 17 मई से 20 मई तक चलाए जा रहे विरोध अभियान के तहत कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया गया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में परसाभाटा चौक के पास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक जिला कोरबा में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में कोयला परिवहन, राखड़ परिवहन, बिजली उत्पादन और अन्य औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह पेट्रोल-डीजल पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में ईंधन संकट बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन लगातार दावा कर रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो चुका है, जबकि कुछ पंपों पर चार पहिया वाहनों को केवल 500 रुपये और दो पहिया वाहनों को 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। इस कारण लोग अलग-अलग पेट्रोल पंपों में लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि खेती-किसानी का समय शुरू हो चुका है और किसानों के लिए डीजल बेहद जरूरी है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण डीजल पर आधारित हैं, लेकिन डीजल की कमी से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल संकट और बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में महंगाई और अधिक बढ़ेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पीसीसी सचिव बीएन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला अजा अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, गोरेलाल यादव, बसंत चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, संतोष यादव, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, मनहरण राठौर, डॉ. डीआर नेताम, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, मस्तुल कंवर, आंगन बाई महंत, शशि अग्रवाल, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, हीरालाल यादव, डॉ. रामगोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कंवर, नंद कुमार देवांगन, रोपा तिर्की, मनीष शर्मा, अमृत लाल कंवर, देव जायसवाल, विजय आदिले, रवि टोप्पो, पंचराम निराला, विजय आनंद, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, टिंकी महंत, संगीता जांगड़े, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, करमचंद, हरवेंद्र सिंह, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, तौफीक खान, विमलेश देवांगन, फरियाद अली, श्याम बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज