प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के बीच देश में बढ़ती महँगाई से जनता परेशान – अजीत कोसले

आरंग विधानसभा एनएसयुआई अध्यक्ष अजीत कोसले ने देश एवं छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही महँगाई, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि तथा आम जनता की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

अजीत कोसले ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर देश की जनता महँगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर एवं युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महँगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

अजीत कोसले ने तंज कसते हुए कहा कि “देश की जनता महँगाई से त्रस्त है और सरकार केवल विदेश दौरों एवं बड़े-बड़े प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रही है।” उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने तथा महँगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि युवा एवं आम जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज