बलरामपुर जिले के अंतर्गत रामचंद्र पुर बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: सड़क पर उतरे ग्रामीण, रामचंद्रपुर में माहौल गर्म हो गई और मुख्य सड़क पर चक्का जाम किए   

राजधानी से जनता तक/संदीप यादव/रामचंद्रपुर 

बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: सड़क पर उतरे ग्रामीण, रामचंद्रपुर में माहौल गर्म

बलरामपुर: रामचंद्रपुर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम की कार्रवाई मंगलवार को विरोध के बीच थम गई.

शासन की भूमि से कब्जा हटाने के लिए निर्धारित 9 मकानों में से 3 मकान तोड़ते ही ग्रामीण उग्र हो गए और मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए.

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि पर शासन की ओर से हॉस्टल निर्माण प्रस्तावित है.

इसके लिए प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरू की थी और सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था. कार्रवाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद भारी संख्या में ग्रामीण विरोध में सड़क पर उतर आए और रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

ग्रामीणों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के समय मकान तोड़े जाने से परिवार बेघर हो रहे हैं, इसलिए ठंड का मौसम बीतने तक कार्रवाई रोकी जाए. इसी बीच उग्र भीड़ ने तहसीलदार को घेर लिया और मौके पर बैठा लिया, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त रूप से तैनात करना पड़ा. पुलिस व प्रशासन के समझाइश देने के बावजूद ग्रामीण धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को प्रशासन के समक्ष रखा और ठंड के मौसम को देखते हुए कार्रवाई रोकने की अपील की.

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, वहीं प्रशासन शांति बहाली के लिए प्रयासरत है.

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज