बस्तर ओलंपिक के 2025 जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का छिंदगढ़ में भव्य शुभारंभ 

महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका शोरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर के मार्ग दर्शन में छिंदगढ़ विकास खंड में बस्तर ओलंपिक के जोन स्तरीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में दीपिका शोरी ने दीप प्रज्वल का कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में हाईस्कूल खेल मैदान में जोन स्तरीय एक दिवसीय छिंदगढ़ ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी व छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथियों के द्वारा शुभारंभ किया गया। बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में छिंदगढ़ पंचायत ,रोकेल पंचायत ,पाकेला पंचायत चिपुरपाल ,पोदुम, मुरेपाल,अधिकारीरास , केरातोग,उरमापाल,आदि के स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिए। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग जूनियर और सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेलों में दौड़,कबड्डी,खो -खो, वॉलीबॉल, लंबीकूद, ऊंची कूद,खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य श्री हूंगाराम मरकाम ,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति देवली भाई , जनपद सदस्य जनपद सदस्य श्रीमति नेहा जगदीश महेश्वरी छिंदगढ़ ,सरपंच श्रीमति राजेश सुखमति पुजारी छिंदगढ़ , सरपंच रेडीपाल महादेव पदामि, उरमापाल सरपंच देवा मरकाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण, श्री प्रताप विजय खेस, अनु विभाग अधिकारी राजस्व छिंदगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदगढ़ श्री प्रफुल कुमार गुप्ता ,

बी ईओ छिंदगढ़ श्री पुष्कर वर्मा , क्रीड़ा प्रभारी श्री नसीब खान ,एबीईओ श्री चंदशेखर सोरी ,बी आर सी श्री जयराम प्रधानी , मंडल संयोजक श्री मनी मरकाम , पत्रकार गण छिंदगढ़ पुलिस विभाग , स्वास्थ्य विभाग छिंदगढ़ , सरपंच ,सचिव साथियों , गणमान नागरिक सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे खेल प्रतियोगिता जोन स्तरीय में शामिल हुए। 7 नवंबर को विकासखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जाएगा।

 

“वर्जन ”

श्री प्रताप विजय खेस

एस डी एम छिंदगढ़

आज बस्तर ओलंपिक खेल छिंदगढ़ ब्लॉक में 4 जोन में बांट दिया गया है छिंदगढ़ , तोंगपाल , पुसपाल , कूकानार जिसमें छिंदगढ़ जोन से शुरुवात किया गया है बारी बारी से 7 नवंबर तक खेला जाएगा जो भी विजेता उपविजेता होंगे उनको बस्तर ओलंपिक प्रमाण पत्र 2025 प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है