भूखे को भोजन, थके को राहत—गिरौदपुरी धाम की राह पर सेवा अभियान शुरू

राजधानी से जनता तक रायपुर आस्था और सेवा की भूमि गिरौदपुरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कल से निशुल्क भोजन भंडारे का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। इस पुनीत सेवा कार्य का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन की किसी भी प्रकार की परेशानी से राहत देना है।

भंडारे का आयोजन जनसेवा और मानव कल्याण की भावना से किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन सुबह से शाम तक स्वच्छ, पौष्टिक एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था रहेगी। आयोजन में शेखर नारंग (जनपद सदस्य, आरंग), भोला जांगड़े एवं बबलु भाई की सक्रिय सहभागिता व मार्गदर्शन रहेगा, जिनके नेतृत्व में सेवा दल श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करेगा।

आयोजकों ने बताया कि सेवा शिविरों के माध्यम से न केवल भोजन वितरण किया जाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं को सहयोग और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।

निशुल्क भोजन भंडारे की यह पहल सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का उदाहरण है, जिससे गिरौदपुरी धाम की यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज