राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर, 17 मई 2026 / राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र द्वारा जशपुर जिले में संचालित वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चन्द्र ने नशामुक्ति केंद्र में उपचाररत हितग्राहियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता व्यक्ति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने हितग्राहियों को इनडोर एवं आउटडोर गेम्स, योग, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में सहायता मिल सके।
निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केंद्र में संचालित गतिविधियों, पुनर्वास कार्यक्रमों तथा हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज