विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक

रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के लिए 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन होगा, जिनमें पक्षकार ऑफलाइन या ऑनलाइन शामिल हो सकेंगे।
अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर भरकर आवेदन किया जा सकता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है