आरंग। स्वर्गीय देवदास बंजारे को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किए जाने की मांग

आरंग। स्वर्गीय देवदास बंजारे को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किए जाने की मांग

 

आरंग। स्वर्गीय देवदास बंजारे को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आरंग में पंथी नृत्य के माध्यम से विशेष आयोजन किया गया।
लोकगायक हेमलाल चतुर्वेदी एवं समाजसेवी जीवराखन बांधे के नेतृत्व में पंथी नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से स्वर्गीय देवदास बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा केंद्र सरकार से उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए जाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
आयोजकों का कहना है कि स्वर्गीय देवदास बंजारे ने पंथी नृत्य को जन-जन तक पहुंचाने और इसे देश-विदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंथी नृत्य के प्रति उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हेमलाल चतुर्वेदी एवं जीवराखन बांधे ने कहा कि पद्मश्री सम्मान की मांग को लेकर अब छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे। पंथी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वर्गीय देवदास बंजारे के योगदान को लोगों तक पहुंचाते हुए सरकार के समक्ष उनकी पद्मश्री सम्मान की मांग लगातार रखी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान पंथी नृत्य की प्रस्तुति के साथ देवदास बंजारे के योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने भी उनकी स्मृति और पंथी नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने की मांग का समर्थन किया।

Laxman Kumar
Author: Laxman Kumar