सुशासन तिहार 2026 : पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, चौति बाई को मिली पीएम आवास की सौगात

रायपुर , 23 मई 2026 / खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम खैरानवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में 80 वर्षीय हितग्राही चौति बाई के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। वर्षों से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही चौति बाई अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकेंगी।
चौति बाई ने बताया कि बरसात के दिनों में उनका पुराना मकान काफी जर्जर हो जाता था, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनवाने में सक्षम नहीं थीं। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उनका नया आवास तैयार हुआ। सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों द्वारा उन्हें आवास की चाबी सौंपते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपने नए घर की चाबी पाकर चौति बाई भावुक हो उठीं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज