विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में सहायिका को पदोन्नति देकर कार्यकर्ता बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति प्रक्रिया बिना पंचायत और स्थानीय लोगों की जानकारी के की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसी मोहल्ले की निवासी होनी चाहिए, जबकि पदोन्नत कार्यकर्ता का निवास केंद्र से लगभग दो किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मोहल्ले में अन्य योग्य उम्मीदवार मौजूद हैं, इसके बावजूद बाहरी मोहल्ले की सहायिका को कार्यकर्ता बना दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 की पदोन्नति निरस्त कर नई भर्ती प्रक्रिया कराई जाए।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



