छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
छुईखदान। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला।
भूपेश बघेल ने कहा कि देश वर्तमान समय में आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, व्यापारियों की समस्याओं, किसानों को खाद नहीं मिलने तथा रसोई गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि छोटे होटल, भोजनालय, चाय-खोमचे और छोटे व्यापार करने वाले गरीब लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है तथा व्यापारियों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदेश नीति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र देश रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियां देशहित में दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश लगातार कमजोर हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज़ खान ने कहा कि जिले का किसान परेशान है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसानों के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए।
पूर्व खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जिलेभर के कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना गौरव की बात है।
जिलेभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिलेभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजा गिरिराज किशोर दास, छोटे राजा देवराज किशोर दास, शताक्षी सिंह, संजीव दुबे, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, गजेंद्र ठाकरे, संजय महोबिया, रामकुमार पटेल, मन्नू चंदेल, संदीप सिरमौर, अरुण भारद्वाज, तेजराम वर्मा, अरशद हुसैन, किसन रजक, आलोक यादव, निर्मला वर्मा, उत्तम सिंह ठाकुर, विजय वर्मा, मोहम्मद खान, दशमत जंघेल, मीरा चोपड़ा, संजू चंदेल, पंडित मिहिर झा, भीखम छाजेड़, आकाशदीप, गोल्डी सिंह, बिगेश यादव, रोहित सिंह, भीखम सिन्हा, पलास सिंह, सुबोध पांडे, चंद्रेश यादव, अनुसूया नागपुरे, रिंकू गुप्ता, सुशीलकांत पांडे, गेंदलाल कुर्रे, खेमेश्वरी वर्मा, पुणेद्र साहू, द्रौपदी वर्मा, संतोष यदु, दीपक वैष्णव, आशु खान, प्रकाश महोबिया, मनीष कोचर, संजू नेताम, चंद्रेश कुम्भकार, भीम महोबिया, लेख नारायण टांडेकर, इशू दुबे सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



