एसआई भर्ती। सूरजपुर के चयनित अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने दी शुभकामनाएं

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– हाल ही में एसआई परीक्षा परिणाम जारी किए गए है जिसमें सूरजपुर जिले के कई अभ्यथियों का चयन हुआ है जो सूरजपुर जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने चयनित हुए सूरजपुर के अभ्यर्थी राहुल गौतम, ज्योति सिंह पुहुप, कमलेश्वर प्रजापति, अनूक साय एवं साईबर सेल में पदस्थ आरक्षक संतलाल यादव को एसआई में सलेक्ट होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अभ्यर्थियों की मेहनत को सराहा और कहा कि आपके बुलंद हौसले और मुकाम हासिल करने के जज्बे से ही आपको सफलता मिली है। ट्रेनिंग के दौरान आने वाली समस्या एवं निदान के बारे में जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर से भर्ती होकर आप वरिष्ठ पदों तक जा सकते हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में बेहतर कार्य दक्षता का प्रदर्शन करेंगे तो आपको पुलिस विभाग में अच्छा पहचान मिलेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज