एसईसीएल अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत:नई पदस्थापना जॉइन करने जा रहे थे अरुण कुमार त्यागी, NH-130 पर हुआ भीषण हादसा

राजधानी से जनता तक कोरबा |बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार और एक पार्सल वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अरुण कुमार त्यागी को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार त्यागी एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) रह चुके थे और हाल ही में उन्हें निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत किया गया था। वे अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने सिंगरौली जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। कई अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुखद घटना बताया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज