*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गुड़ उद्योग संघ और संचालकों के साथ बैठक की

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

गुड़ उद्योग संघ और संचालकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई

कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुड़ उद्योग संघ और संचालकों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर और एसपी ने गुड़ उद्योग से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न गुड़ उद्योग संचालकों ने अपने अनुभव साझा किए और उद्योग से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैठक में बताया कि हाल ही में गुड़ उद्योग में पत्थर पावडर मिलाने की एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण किया और पत्थर पावडर को जप्त किया। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग, पुलिस और गुड़ उद्योग संघ की एक संयुक्त टीम बनाई जाए, जो समय-समय पर गुड़ उद्योगों का निरीक्षण करेगी। बैठक में गुड़ उद्योग के संचालकों ने ठेकेदारों के संबंध में कुछ शिकायतें भी उठाई। पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे ठेकेदारों की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उन ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से गुड़ उद्योग के संचालन में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सकेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज