कलेक्टर ने आधार सेवा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

नागरिकों से लिया आधार सेवाओं का फीडबैक

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा- कलेक्टर श्री अमित कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आधार से संबंधित कार्यों की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार ने आधार बनवाने एवं अपडेट कराने आए ग्रामीणों से संवाद कर सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। नागरिकों ने सेवा प्रक्रिया से संबंधित अनुभव साझा किए, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को आधार अपडेट, नवीन पंजीयन एवं अन्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र शासन की एक महत्वपूर्ण सेवा इकाई है, जहां आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद, जिला आधार प्रबंधक श्री शेख शाहरुख भी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज