जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक/सुकमा | कभी नक्सल समस्या और भीषण पेयजल संकट से जूझने वाला कोंटा ब्लॉक का दूरस्थ ग्राम सालातोंग आज विकास की नई मिसाल बन गया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ने इस गांव की तस्वीर बदल दी है। अब यहां हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर  अमित कुमार के मार्गदर्शन में “नियद नेल्लानार योजना” के अंतर्गत इस सुदूर गांव में जल जीवन मिशन को प्रभावी रूप से लागू किया गया। इसका परिणाम यह है कि आज सालातोंग के लगभग 80 घरों में नल जल की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है और कुल 100 कनेक्शन देने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

पहले गांव के लोग पीने और दैनिक उपयोग के लिए एक छोटे नाले पर निर्भर थे। गर्मी के दिनों में जलस्तर घटने से स्थिति बेहद गंभीर हो जाती थी। पानी के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है और घर बैठे शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत न केवल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, बल्कि जल संरक्षण और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांव में सोलर आधारित सिस्टम और हैंडपंप के माध्यम से जल स्रोतों का नियमित परीक्षण किया जा रहा है। इस कार्य में “जल बहिनियाँ” सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया गया है।

स्वच्छ पेयजल मिलने से गांव में जलजनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। जल जीवन मिशन ने उनके जीवन को आसान, सुरक्षित और स्वस्थ बना दिया है।

 सालातोंग की यह कहानी बताती है कि जब योजनाएं जमीन पर उतरती हैं, तो सबसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी विकास की रोशनी पहुंचती है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज