रेखा वैष्णव बनीं वैष्णव समाज की जिलाध्यक्ष, दिव्यशशंकर निर्विरोध जिला महासचिव..

प्रफुल वैष्णव को मिली युवा अध्यक्ष की कमान..

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा (5811) के इतिहास में रविवार का दिन रायगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया। केवड़ाबाड़ी स्थित मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय निर्वाचन, शपथ ग्रहण एवं संगठन गठन समारोह में समाज की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 900 से अधिक स्वजातीय बंधुओं, माताओं, बहनों और युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को एक विशाल सामाजिक महाकुंभ का स्वरूप दे दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं विभिन्न मंडलों का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन और सेवा के लिए शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रीय महासचिव का ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों से गूंजा रायगढ़-

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव के रायगढ़ आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक समाजजनों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में जयघोष और स्वागत से माहौल उत्सवमय बना रहा।

रेखा वैष्णव ने दर्ज की बड़ी जीत-

जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्रीमती रेखा वैष्णव ने 500 से अधिक मतों के भारी अंतर से विजय हासिल कर जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाला। वहीं समाज की सर्वसम्मति से श्री दिव्यशेखर बैरागी को निर्विरोध जिला महासचिव चुना गया। युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी श्री प्रफुल वैष्णव को जिला युवा अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई।

तमनार की टीम पर फिर जताया भरोसा-

महासभा ने तमनार क्षेत्र में पूर्व में आयोजित सफल विष्णु महायज्ञ एवं संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए वहां के पदाधिकारियों पर दोबारा विश्वास जताया। तमनार क्षेत्र में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया, जिसे समाज ने संगठन के प्रति सम्मान के रूप में देखा।

पूरे निर्वाचन को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण वैष्णव (गढ़फुलझर बसना) सहित श्री लखन दास वैष्णव (सारंगढ़), श्री तरुण वैष्णव (कोरबा) एवं श्री हीरा दास वैष्णव (जैजैपुर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन दास वैष्णव सारंगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मनहरण वैष्णव मा लखरोदा), उत्तम वैष्णव (मंडलेश्वर), नरेंद्र वैष्णव (सक्ति), शशिभूषण (पुटीडीह), जितेंद्र वैष्णव (बिलाईगढ़), गजानंद वैष्णव (दुर्ग-भिलाई), राजेश्वर वैष्णव दुर्ग,, कमलेश दास वैष्णव (प्रांतीय उपाध्यक्ष), जगन्नाथ बैरागी (प्रांतीय मीडिया प्रभारी ), श्रीमती गीता वैष्णव (जिला महिला अध्यक्षा, सक्ति) सहित अनेक गणमान्य समाजजन शामिल हुए।

नवनिर्वाचित प्रमुख पदाधिकारी

जिलाध्यक्ष: श्रीमती रेखा वैष्णव (रायगढ़)

जिला महासचिव: श्री दिव्यशेखर बैरागी (तमनार), जिला युवा अध्यक्ष: श्री प्रफुल वैष्णव,जिला मीडिया प्रभारी:श्री हीरा दास बैरागी,जिला उपाध्यक्ष- श्री अविनाश दास वैष्णव, श्री छविदास वैष्णव, श्री मुरलीधर वैष्णव तीनो चयनित हुए।

संगठन महामंत्री- श्री फकीर दास वैष्णव,

संगठन मंत्री श्री अर्जुन दास वैष्णव, संगठन सचिव: श्री मोहनदास बैरागी, जिला सहसचिव श्री श्यामदास बैरागी,महिला जिला अध्यक्षा-श्रीमती मंजुलता वैष्णव ने चुनाव मे जीत हासिल किया।

मंडलों का भी हुआ गठन-

पुसौर मंडल

अध्यक्ष – श्री टिकेश्वर दास वैष्णव

सचिव – श्री सुरेन्द्र कुमार वैष्णव

खरसिया मंडल

अध्यक्ष – श्री गंगाधर वैष्णव

रायगढ़ मंडल

अध्यक्ष – श्री उद्धव दास वैष्णव

सचिव – श्री सीताराम बैरागी

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा समाज की मजबूती, संगठन विस्तार और युवा सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

“रायगढ़ से उठी संगठन की नई तस्वीर”

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा (5811) के रायगढ़ जिला सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि समाज की एकजुटता, लोकतांत्रिक परंपरा और महिलाओं-युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की ताकत रखती है। लगभग 900 से अधिक समाजजनों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने इस आयोजन को महासभा के सबसे सफल जिला सम्मेलनों में शामिल कर दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज