मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छिंदगढ़ में विशेष प्रशिक्षण

60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने लिया हिस्सा, हर पात्र गर्भवती व धात्री महिला तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सेक्टर सुपरवाइजरों सहित 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री हितेन्द्र कुमार नागेसिया भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तरीय एसआरजी प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स सुश्री रश्मि चन्द्रवंशी एवं श्री प्रदीप मंडल ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी संचालन, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग, हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया, फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे योजना का लाभ प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ जिले की सभी पात्र महिलाओं तक शत-प्रतिशत पहुंचे और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज