कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाही नशे की अवैध दो कारोबारीयों को अलग-अलग जगह से अवैध नशीली पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार।

कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाही नशे की अवैध दो कारोबारीयों को अलग-अलग जगह से अवैध नशीली पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार।

राजधानी से जनता तक/चंद्रदीप यादव/कुसमी

कुसमी – पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अलग-अलग कार्रवाई कर दो आरोपियों को अवैध नशीली पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

इनमें से एक के पास से महुआ एवं अंग्रेजी शराब तथा दूसरे आरोपी के पास से नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। बुधवार को कुसमी एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को कुसमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुसमी के कुम्हारपारा निवासी विवेक गुप्ता उम्र 32

वर्ष स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक सीजी 30 डी 1533 से कहीं बाहर से प्रतिबंधित नशीले इन्जेक्शन खरीदकर बिक्री करने हेतु अपने कुसमी 5 स्थित कुम्हार पारा में किराए के मकान में आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने किराए के मकान के समीप घेराबंदी कर आरोपी विवेक गुप्ता को घर दबोचा।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 61 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 6 लीटर महुआ एवं 19 नग अंग्रेजी शराब जब्त किया

वहीं दूसरे मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थानीय बस स्टैंड के पीछे स्थित मधुवन होटल का संचालक अशोक गुप्ता होटल में बिक्री हेतु बाइक से

अवैध शराब लेकर आ रहा है।इस पर पुलिस टीम ने होटल के पास घेराबंदी कर अशोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 6 लीटर महुआ एवं 19 नग अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Amesh Jangadey
Author: Amesh Jangadey

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज