कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल कहा आवेदनों का जल्द करें निराकरण

 

सुशासन तिहार 2026 : आरंग के नगर पंचायत चंद्रखुरी में जनसमस्या निवारण शिविर, आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

राजधानी से जनता तक/रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के नगर पंचायत चंद्रखुरी में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण का आयोजन किया गया। डॉ आंबेडकर सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के वार्ड क्रमांक 1 से 15 से ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 28 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनके चेहरे पर खुशियां लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को गति दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच विशेष उत्साह है और सरकार गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। साथ ही सभी आवेदनों का जल्द करें निराकरण।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।‌ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत चंद्रखुरी के अध्यक्ष  प्रतीक बैस, उपाध्यक्ष  रवि सोनी, एडीएम  उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज