राजधानी से जनता तक कोरबा।“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत कोरबा जिले में कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण को लेकर चालानी कार्रवाई की गई। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में 6 और 7 मई को प्रवर्तन दल ने रिस्दी, जिला अस्पताल परिसर और कोसाबाड़ी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
औषधि निरीक्षक श्री सुनील सांडे, श्री ऋषि साहू, श्री वीरेंद्र भगत एवं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के श्री संतोष केवट की टीम ने पान दुकानों, चाय ठेलों, भोजनालयों और किराना दुकानों की जांच की।
जांच के दौरान कोटपा एक्ट की धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर कुल 35 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 5 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 30 दुकानों पर कुल 2070 रुपये का चालान किया गया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




