गरियाबंद जिले में 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल धान की हुई खरीदी , छतीसगढ़ धान खरीदी में नया कीर्तिमान 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल ( गरियाबंद)

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक के धान खरीदी खरीदी में पिछले साल की तुलना में इस साल रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कि गई थी। इस साल छतीसगढ़ में धान खरीदी नया कीर्तिमान है। 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है, खाद्य विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 49 हजार किसानों ने मंडी में धान बेच चुके हैं, इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन,पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल हैं।धान खरीदी के एवज में बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 31 हजार 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है।

अभी तक 123 लाख मीट्रिक टन धान उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 103 लाख मीट्रिक टन धान उठाव हो चुका है। धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी । प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा आंनलाईन एप्पल लॉन्च से ( टोकन तुंहर हाथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान अपने सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान बेच सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए 25.49 लाख से भी अधिक किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस साल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 49.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। धान उठाव पंजीकृत 4102 राइस मिलरों के जरिए धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर राज्य में पहले नंबर पर हैं। वहीं बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर दूसरा स्थान और बलौदा बाजार भाटापारा जिला में 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर तीसरा स्थान हासिल की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज